{"_id":"63e1cf27904bbe4a22144d38","slug":"uttarakhand-property-worth-10-crores-of-13-accused-of-gangster-act-will-be-confiscated-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुलिस की सख्ती, गैंगस्टर एक्ट के 13 आरोपियों की 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुलिस की सख्ती, गैंगस्टर एक्ट के 13 आरोपियों की 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
Tue, 07 Feb 2023 09:50 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:50 AM IST
सार
सभी की संपत्ति करीब दस करोड़ रुपये चिन्हित की गई। डीआईजी दलीप कुंवर ने बताया कि इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
संपत्ति होगी जब्त
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट के 13 आरोपियों की दस करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने 13 आरोपियों की संपत्ति चिन्हित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति की जांच के निर्देश दिए थे।
इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर के तीन आरोपियों आशा नागर, हरिनागर और अतीक अहमद, कोतवाली पटेलनगर ने एक आरोपी मोहम्मद साजिद, थाना बसंत विहार ने आरोपी विनोद उनियाल, कोतवाली डालनवाला ने चार आरोपियों अमित बेदी, पूजा वेदी, राजपाल वालिया, दीपक मित्तल और थाना सहसपुर ने चार आरोपियों नसीम, मुकर्रम, इम्तियाज, शावेज की संपत्ति की जांच की।
विज्ञापन
Dehradun: एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी
विज्ञापन
इन सभी की संपत्ति करीब दस करोड़ रुपये चिन्हित की गई। डीआईजी दलीप कुंवर ने बताया कि इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।