फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand preparations to reopen Nanda Devi mountain for mountaineering after four decades

Uttarakhand: साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, चार दशक बाद नंदा देवी पर्वत को पर्वतारोहण के लिए दोबारा खोलने की तैयारी

Wed, 16 Jul 2025 08:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jul 2025 08:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन ने नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Uttarakhand preparations to reopen Nanda Devi mountain for mountaineering after four decades
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग चार दशक बाद नंदा देवी पर्वत को पर्वतारोहण के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन, पर्यटन व वन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में साहसिक पर्यटन व पर्वतारोहण विस्तार पर गहन चर्चा की। बैठक में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन ने नंदा देवी शिखर को पर्वतारोहण के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा। 1980 के बाद से नंदा देवी शिखर पर पर्वतारोहण पर रोक लगी है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार सीमावर्ती पर्वत चोटियों में पर्वतारोहण अभियानों को स्वीकृति व संचालन पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के निदेशक कर्नल मदन गुरूंग, सचिव कीर्ति पायस, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पूजा गर्ब्याल, टीटीएफ के संस्थापक राकेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शीतकाल में स्नो लेपर्ड आधारित ईको टूरिज्म को बढ़ावा
पर्यटन विभाग ने गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान को शीतकाल अक्तूबर से मार्च तक पर्यटकों के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा है। इस अवधि में हिम तेंदुए दिखाई देने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसके लिए लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह नेशनल पार्क स्नो लेपर्ड के लिए प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों के लिए पूरे वर्ष खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए सख्त नियम... 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीदने से पहले अफसर को बताना होगा

ट्रैकिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया होगी सरल
बैठक में वन विभाग ने एकीकृत एकल खिड़की पोर्टल की जानकारी दी। प्रदेश के विभिन्न ट्रेकों पर ट्रैकिंग के लिए पोर्टल पर काम चल रहा है। इसमें पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। बैठक में ट्रैकिंग रूटों की धारण क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। ट्रैकरों की संख्या पर निर्धारित करने पर चर्चा की गई।

हर साल एडवेंचर टूरिज्म मीट करने का सुझाव
भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल विजय सिंह ने प्रस्ताव रखा किया हर साल राष्ट्रीय स्तर का एडवेंचर टूरिज्म मीट का आयोजन किया जाए। इसमें सभी टूर ऑपरेटरों, स्टेक होल्डर्स और साहसिक पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed