फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Preparation for Recruitment in cooperative institutions

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में सहकारी संस्थाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी

Thu, 17 Sep 2020 11:56 AM IST
अलका त्यागी सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून  
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून   Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Sep 2020 11:56 AM IST
सार

  • निबंधक ने जारी किया आदेश, नियमावली में भी कर दिया गया बदलाव

विज्ञापन
Uttarakhand: Preparation for Recruitment in cooperative institutions
job - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड सहकारिता में सहायक, गार्ड आदि वर्ग चार के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नियमावली में भी बदलाव किया गया है। निबंधक के आदेश के मुताबिक जिला सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक, अन्य शीर्ष संस्थाओं, सहकारी समितियों आदि में वर्ग चार की भर्ती की जाएगी। आदेश सेवामंडल के अधीन सभी सहकारी संस्थाओं पर लागू होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय और जिला सहकारी संस्थाओं में भर्ती के लिए संबंधित सहकारी समिति के सभापति को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  जिला सहायक निबंधक इसके सदस्य और संबंधित संस्था का सचिव या प्रबंध निदेशक चयन समिति में संयोजक होगा। इसी तरह, राज्य सहकारी बैंक और अन्य शीर्ष सहकारी संस्थाओं में अपर निबंधक को चयन समिति का सदस्य बनाया गया है। रिक्तियों की गणना भी एक जुलाई से की जाएगी। 

विज्ञापन

एक माह में भर्ती पूरी करने का आदेश

बुधवार को निबंधक बीएम मिश्रा ने आदेश जारी कर जिला सहकारी बैंकों और अन्य सहकारी संस्थाओं को 18 सितंबर तक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और एक माह के अंदर भर्ती कर लेने का आदेश जारी किया। 

सहकारी संस्थाओं पर निर्भर है मामला
भर्ती का यह सारा मामला संबंधित संस्था पर भी निर्भर करेगा। संस्था को पहले यह तय करना होगा कि सहायक, गार्ड आदि पदों पर खाली जगह कितनी है। यही वजह है कि सहकारिता विभाग यह अनुमान नहीं लगा पा रहा है कि कुल भर्तियां कितनी होंगी। पिछले कुछ समय से भर्तियां न होने को देखते हुए पदों की संख्या काफी हो सकती है।

प्रवासियों को ज्यादा लाभ होने की संभावना 
सहकारिता विभाग की ओर से दिखाई गई तेजी से प्रवासियों को खासा फायदा हो सकता है। कारण यह भी है प्रवासियों को रोजगार की तत्काल जरूरत है। सहकारी संस्थाओं की पहुंच शहरों के बजाय गांवों में अधिक है। दूसरी ओर पारदर्शिता न रहने पर सहकारी संस्थाओं को एक बार फिर सवालों का सामना भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed