फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics update :Congress party is celebrating, worry in BJP

उत्तराखंड की सियासत: चुनाव नतीजे चाहें जो भी हों, कांग्रेस दिख रही गुलजार पर भाजपा में तकरार

Tue, 22 Feb 2022 05:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

सबसे पहले चुनाव में भितरघात को लेकर लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का दर्द फूटा था। फिर इसके बाद काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा, चंपावत से कैलाश चंद गहतोड़ी, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत ने भितरघात की बात कही। 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics update :Congress party is celebrating, worry in BJP
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव का नतीजा क्या होगा, यह अभी कोई नहीं जानता, लेकिन अपने प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक समीक्षकों से जो रुझान प्राप्त हो रहे हैं, उनके आधार पर कांग्रेस जश्न की मुद्रा में है तो भाजपा के कुछ विधायकों का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। भितरघात से चिंतित विधायकों की सूची लंबी होती जा रही है। अब इस सूची में पांचवां नाम कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भी जुड़ गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश की 70 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। मतदान के रुझान को भांप कर कांग्रेस जश्न की मुद्रा में है। भाजपा भी सत्ता में आने के दावे कर रही है, लेकिन भाजपा में भितरघात को लेकर विधायकों का आत्मविश्वास चुनाव नतीजे आने से पहले डोल रहा है। भितरघात से चिंतित विधायकों की सूची लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन


चुनाव नतीजे से पहले भितरघात को लेकर भाजपा भी चिंतित
सबसे पहले चुनाव में भितरघात को लेकर लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता का दर्द फूटा था। फिर इसके बाद काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा, चंपावत से कैलाश चंद गहतोड़ी, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल ने भितरघात होने की बात कही है। हालांकि हरभजन सिंह चीमा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्रियों से बाजार दर पर किराया वसूली के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 25 को सुनवाई

भाजपा ने उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया। भाजपा में जिन विधायकों के टिकट कटने की चर्चाएं चल रही थी। उन्हीं सीटों पर टिकट के दावेदार अधिक होने से भितरघात के सुर उठ रहे हैं। चुनाव नतीजे से पहले भितरघात को लेकर भाजपा भी चिंतित हैं। 


चुनाव से संबंधित जो भी बातें हैं, उन्हें पार्टी फोरम पर रखने के लिए संगठन ने पहले ही कह दिया है। रही बात कांग्रेस की जीत के दावे और जश्न मनाने की तो यह 10 मार्च को साफ हो जाएगा। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
 - सुरेश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

प्रदेश की जनता ने इस बार कांग्रेस पर विश्वास जताया है। जिससे पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने मत का इस्तेमाल किया है।
- मथुरादत्त जोशी, कांग्रेस महामंत्री संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed