फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News: new cm tirath singh rawat meet with bc khanduri

उत्तराखंडः अपने राजनीतिक गुरु से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, शैलेश बगोली बने सीएम के सचिव

Thu, 11 Mar 2021 06:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Mar 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: new cm tirath singh rawat meet with bc khanduri
भुवन चंद्र खंडूरी से मिले मुख्यमंत्री तीरथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गुरुवार को अपने राजनीतिक गुरू पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी से आशीर्वाद प्राप्त करने उनके आवास पर गए। इस दौरान उन्होंने जनरल के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


उत्तराखंडः आखिरी समय तक नए सीएम के नाम पर सस्पेंस, जाते-जाते फिर चौंका गए त्रिवेंद्र सिंह रावत 
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और पार्टी विधायक व जनरल खंडूड़ी की सुपुत्री ऋतु खंडूड़ी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तीरथ ने जनरल खंडूड़ी को पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा कि आज मैं जनरल खंडूड़ी के कारण ही यहां तक सीख कर आया हूं। उन्होंने जनरल खंडूड़ी को अपना आदर्श बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने शिष्य के मुख्यमंत्री बनने पर वयोवृद्ध जनरल खंडूड़ी भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने तीरथ के साथ बिताए लम्हों को याद किया। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह अच्छे कार्यकर्ता हैं। जब मैं राजनीति में आया था तो  मुझे तीरथ के पीछे चलना पड़ता था। सब लोग तीरथ को जानते थे, मुझे कोई नहीं पहचानता था। समर्पित लोगों का साथ मुझे मिला। मैं भाग्यशाली रहा हूं। मुझे राजनीति का कुछ पता नहीं था। राजनीति में कार्यकर्ताओं ने सहारा दिया। मार्गदर्शन किया।
 
उत्तराखंडः नाम की घोषणा होने के बाद भावुक अंदाज में कुछ ऐसा बोल गए नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लंबे राजनीतिक जीवन में न कोई दाग है न कोई आरोप है। वह अपने आप में बहुत संवेदनशील व्यक्ति है। उसकी पृष्ठभूमि बचपन से संगठन में काम करने की है।अच्छे नेतृत्व पर लोग विश्वास करते हैं। 2022 विधानसभा में चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कराए जाने के सवाल पर जनरल खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा का अपना एक चरित्र है। नेतृत्व का प्रभाव पड़ता है। मुझे तीरथ पर पूरा भरोसा है।

गुरू शिष्य की इस मुलाकात के दौरान जनरल खंडूड़ी ने मजाक में कहा कि जब तीरथ उनके साथ थे वह उन्हें खूब हड़काते थे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़काता वही है, जिसमें अपनापन है। हड़काया बच्चों को ही है और  बाकी जिस पर अधिकार होता है, उसे हड़काया जाता है। जनरल साहब मेरे आदर्श हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। 

बदरीनाथ के भाजपा विधायक सीट छोड़ने का तैयार

वहीं बदरीनाथ के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने का तैयार हैं। उन्होंने तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है। 

 

सचिव परिवहन शैलेश बगोली को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। गुरुवार को इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।

एक ही सवाल, नंबर दो पर रहेंगे कौशिक

मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद हरिद्वार की जनता की निगाहें सरकार के नए मंत्री मंडल पर टिकी हैं। त्रिवेंद्र सरकार में शहर विधायक मदन कौशिक नंबर दो पर थे। सत्ता के समीकरण बदलने के बाद धर्मनगरी के लोग बेसब्री से मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। नए मुखिया के मंत्रिमंडल में मदन कौशिक का कद क्या होगा, इसको लेकर ही अटकलों का बाजार गरम है। 

प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से हरिद्वार में भी नए मंत्री मंडल को लेकर चर्चाएं हैं। सरकारी, निजी कार्यालयों, चाय की दुकानों, बाजारों, घरों में इसी बात की चर्चा है कि मदन कौशिक को मंत्री मंडल को कौन सा विभाग मिलेगा। मदन कौशिक हरिद्वार से चौथी बार विधायक हैं।

त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक के पास शहरी विकास मंत्रालय के साथ शासकीय प्रवक्ता जैसा अहम पद भी था। यही कारण कि नए मंत्रीमंडल को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। भाजपा नेता दिल्ली और देहरादून के परिचित बड़े नेताओं से लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के स्थानीय नेता भी भाजपा नेताओं को फोन कर मदन कौशिक को मिलने वाले पद की जानकारी जुटा रहे हैं।

टीएसआर गए, टीएसआर आए

उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार दिनों से टीएसआर नाम काफी छाया रहा। पहले चर्चा यह थी कि टीएसआर यानी त्रिवेंद्र सिंह रावत चले गए हैं तो अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन बुधवार को जैसे ही तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा हुई तो एक बार फिर टीएसआर ही चर्चाओं में आ गया। तमाम लोग इस तरह की बातें करने लगे कि टीएसआर गए, टीएसआर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed