फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः नाम की घोषणा होने के बाद भावुक अंदाज में कुछ ऐसा बोल गए नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Thu, 11 Mar 2021 10:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत , अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Mar 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: emotional  new Chief Minister Tirath Singh Rawat said this publically
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पद पर अपने नाम की घोषणा होने के बाद तीरथ सिंह रावत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि कभी सोचा भी न था, कल्पना भी नहीं की थी कि यहां तक पहुंचूंगा। उन्होंने कहा कि वह केवल संघ से जुड़े थे, भाजपा को नहीं जानते थे। अटल बिहारी वाजपेयी के श्रीनगर, गढ़वाल दौरे के बाद उन्हें प्रेरणा मिली। 



उत्तराखंड: पीसीओ चलाकर गुजारा करते थे सीएम तीरथ सिंह रावत, तस्वीरों में देखें कुछ पुरानी यादें ...

बुधवार को विधायकों, मंत्रियों, सांसदों के अलावा मीडिया से खचाखच भरे भाजपा प्रदेश कार्यालय के हॉल में तीरथ सिंह रावत ने जैसे ही माइक संभाला तो हर किसी की निगाह उन पर टिक गईं। तीरथ ने सबसे पहले भरोसा जताने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों का आभार जताया। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई और उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवक का दायित्व लेकर आगे बढ़ते हुए संगठन मंत्री तक काम करने की बात कही। 

मुख्यमंत्री तीरथ ने केंद्रीय नेेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैंने कभी सोचा नहीं था। कल्पना भी नहीं की थी, यहां तक पहुंचूंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा। भाजपा को जानता नहीं था। केवल राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत होते हुए शाखाओं में जाता था, बस यही करता था। कई वर्ष तक विस्तारक व प्रचारक रहा। इसके बाद फिर विद्यार्थी परिषद में भेजा गया। उन्होंने कहा कि मैं संगठन मंत्री का दायित्व निभाता रहा। ऐसी कल्पना नहीं की थी। 

Uttarakhand Politics News: emotional  new Chief Minister Tirath Singh Rawat said this publically
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा, मैं तो आज का हूं, पुराना नहीं लेकिन फिर भी मुझे मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भाजपा की इकाई नहीं थी। उन्हें बताया गया कि अटल जी का कार्यक्रम है और उन्हें प्रचार, प्रसार का पूरा काम देखना है। उन्होंने बताया कि मेरठ वाले जैन साहब के यहां रात में अटल जी ने भोजन किया, उन्हें भोजन परोसने का मौका मिला। सुबह का नाश्ता उन्होंने एक किराये के मकान में किया। तब अवसर मिला। तब वहां भाजपा नहीं थी, संघ को ही संभालना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यवहार, उनकी दूरदर्शी सोच ने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। 

Uttarakhand Politics News: emotional  new Chief Minister Tirath Singh Rawat said this publically
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

तीरथ ने कहा कि मैं एक छोटे से गांव से आया हूं। हमेशा टीम के साथ काम किया। जो भी जिम्मेदारियां मिलीं, उनका गंभीरता से निर्वहन किया। अब भी जो जिम्मेदारी मिली है, उसे टीम भावना के साथ आगे बढ़ाऊंगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश का जो चौमुखी विकास किया है। पिछले दशक में इतना काम नहीं हुआ। प्रदेश ने नया आयाम दिया। हर घर को नल, नल को जल, एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने का काम किया। हाल ही में उन्होंने एक बैठक ली थी, जिसमें बैंकों के अधिकारी भी आए थे। देखा कि किस तरह से राज्य सरकार ऋण दे रही है। काश्तकार व अन्य उद्यम लगाने वाले मजबूत बन रहे हैं। इतने काम कभी उत्तराखंड में नहीं हुए हैं। वह इन सभी कामों को धरातल पर और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: emotional  new Chief Minister Tirath Singh Rawat said this publically
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मेरा बड़ा भाई (त्रिवेंद्र सिंह रावत) मंच पर आसीन है। जिन्होंने संगठन का दायित्व संभाला। मंत्री के रूप में भी। मैं कह सकता हूं कि मेरे छोटे भाई धन सिंह रावत हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा भाई ऊपर (मंच पर) बैठा है। छोटा भाई (धन सिंह रावत) सामने बैठा है और मैं बीच वाला भाई हूं। मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा होने के बाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि जो दूल्हा ढूंढ रहे थे, वह आज मिल गया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी विधायक, सांसद या पार्टी कार्यकर्ता खुद केे कमतर न समझे। सभी मुख्यमंत्री बनने के काबिल हैं। लेकिन पार्टी जिसे जिम्मेदारी देती है, हम सबको ईमानदारी से उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: emotional  new Chief Minister Tirath Singh Rawat said this publically
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

तीरथ सिंह रावत का मुख्यमंत्री बनना कोई सामान्य बात नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने राजनीतिक समीकरण और अन्य सभी पहलुओं के साथ ही उनके व्यवहार, बेदाग छवि को भी नए सीएम के चुनाव में तवज्जो दी।  तीरथ सिंह रावत अपने राजनीतिक और संगठन के सफर में बेदाग रहे हैं। उन पर आज तक कोई आरोप नहीं लगा। राज्य के पहले शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत को उनका सौम्य व्यवहार भी खास बनाता है।  पार्टी आलाकमान तीरथ के चुनाव के बाद यह मानकर चल रहा है कि इससे विधायकों का असंतोष खत्म हो जाएगा। दरअसल, इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब भाजपा कार्यालय में तीरथ के नाम की घोषणा हुई। सभी के चेहरे पर संतुष्टि के भाव नजर आए। कोई भी सीधे विरोध में नहीं दिखा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed