फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News Mathura Dutt expelled from Congress for six years after Join Bjp

Uttarakhand: मथुरादत्त कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, 45 साल दी सेवा, पत्नी को टिकट न मिलने से थे नाराज

Sun, 05 Jan 2025 11:05 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

टिकट बंटवारे के विवादों के बीच सबसे बड़ा और चर्चित विवाद और कांग्रेस के लिए सदमा मथुरादत्त जोशी का जाना है। जोशी इस बात से नाराज थे कि पार्टी में इतने लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ मेयर का टिकट नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News Mathura Dutt expelled from Congress for six years after Join Bjp
मथुरादत्त जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस में कई पदों पर 45 साल तक सेवा देने वाले उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। मथुरादत्त ने पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद पर पत्नी को टिकट न मिलने पर कई वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


टिकट बंटवारे के विवादों के बीच सबसे बड़ा और चर्चित विवाद और कांग्रेस के लिए सदमा मथुरादत्त जोशी का जाना है। जोशी इस बात से नाराज थे कि पार्टी में इतने लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ मेयर का टिकट नहीं दिया गया। इस नाराजगी में उन्होंने पार्टी के आला नेताओं पर खनन, शराब माफिया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उनकी बयानबाजी के बाद से पार्टी के कई नेता काफी असहज थे तो संगठन के स्तर पर भी इसे गलत माना जा रहा था। शनिवार को मथुरादत्त जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव धनीलाल शाह ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप और पार्टी की नीतियों के खिलाफ दुष्प्रचार के आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले कई अन्य कांग्रेसियों को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Uttarakhand: मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

फफक पड़ीं पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी
वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी के इस्तीफे और निष्कासन की खबर सुनाते हुए कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहर दसौनी फफक पड़ीं और बोलीं, जोशी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है। इतने लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हर कार्यकर्ता, नेता को समझने लगते हैं। कहा, मुझे लगता है राज्य में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसके साथ उनका संपर्क न रहा हो।

इतना सबकुछ पार्टी ने दिया। इसके बावजूद पार्टी से ये नाखुशी। पार्टी के प्रति इतने अपमानजनक शब्द। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए जो कुछ भी कहा मुझे लगता है कि वह स्वीकार्य नहीं है। मथुरादत्त जैसा सभ्य, सधी भाषा शैली वाला व्यक्ति अगर ऐसी बात करता है तो कहीं न कहीं दूसरी पार्टी से उनकी अंदरखाने सेटिंग उजागर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed