फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Vice President Mathura Dutt Joshi resigned from Congress Party join BJP today

Uttarakhand: मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

Sat, 04 Jan 2025 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Vice President Mathura Dutt Joshi resigned from Congress Party join BJP today
मथुरादत्त जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जगत सिंह खाती अलग पार्टी से थे, लेकिन उनके साथ मेरे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। वहीं, मथुरा दत्त जोशी भी काफी अनुभवी नेता हैं, इतनी मेहनत करने के बाद भी अगर इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है तो यह पार्टी के लिए गंभीर सवालिया निशान खड़ा करता है। 

विज्ञापन

मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी छोड़ने की दी थी धमकी
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।


ये भी पढ़ें...Chamoli: फूलों की घाटी में अभी चार फीट बर्फ, अच्छी बर्फबारी से कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिलने की उम्मीद

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed