फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News: JP Nadda will Approve BJP new executive team

Uttarakhand: भाजपा की नई टीम पर अब 22 अगस्त को फिर मंथन, जेपी नड्डा लगाएंगे अंतिम मुहर

Fri, 19 Aug 2022 11:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Aug 2022 11:44 PM IST
सार

भी कार्यकारिणी को लेकर एक और बैठक 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद पार्टी की कार्यकारिणी तय होगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News: JP Nadda will Approve BJP new executive team
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए अब 22 अगस्त को फिर मंथन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सबसे पहले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

GST Evasion: कोटद्वार और रुड़की में एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, माल किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई। शाम को एक और बैठक हुई, जिसमें मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई।  भट्ट का कहना है कि अभी कार्यकारिणी को लेकर एक और बैठक 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद पार्टी की कार्यकारिणी तय होगी। 

नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ का बढ़ेगा कद

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल होंगे, जबकि कार्यकारिणी के ही कुछ पदाधिकारियों का कद बढ़ सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश मंत्री पद के अधिकांश पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। संगठन के मोर्चों में कुछ बदलाव होगा।

अब 70 फीसदी बदलाव की संभावना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed