फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: GST evasion of one crore rupees caught in Kotdwar and Roorkee

GST Evasion: कोटद्वार और रुड़की में एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, माल किया जब्त

Fri, 19 Aug 2022 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Aug 2022 07:35 PM IST
सार

जीएसटी की टीम को सूचना मिली कि टैक्स चोरी कर ट्रकों से कोटद्वार माल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद रोशनाबाद मुख्यालय से टीम ने कोटद्वार में दो ट्रकों को रोका। कागजों की जांच की। ईवे बिल में मंगलौर की फर्म से दोनों ट्रकों में माल लोड होकर पश्चिम बंगाल जाना मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand News: GST evasion of one crore rupees caught in Kotdwar and Roorkee
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोटद्वार और रुड़की के मंगलौर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। दो ट्रकों से टैक्स चोरी कर ले जाए जा रहे करोड़ों रुपये के मिल स्केल (लोहे का बुरादा सरीका) को जब्त कर लिया गया। जबकि फर्म का सर्वे किया गया तो सामने आया कि मंगलौर में केवल कागजों में ही फर्म संचालित हो रही है।   

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जीएसटी की टीम को सूचना मिली कि टैक्स चोरी कर ट्रकों से कोटद्वार माल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद रोशनाबाद मुख्यालय से टीम ने कोटद्वार में दो ट्रकों को रोका। कागजों की जांच की। ईवे बिल में मंगलौर की फर्म से दोनों ट्रकों में माल लोड होकर पश्चिम बंगाल जाना मिला। लेकिन जब फर्म की ऑनलाइन जांच की तो खुलासा हुआ कि फर्म की सभी खरीद मुजफ्फरनगर से हुई है। माल की बिक्री पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में होनी थी। लेकिन, ट्रक कोटद्वार में मिले। जिन टोल से आना दर्शाया गया वहां से ट्रक निकले ही नहीं। 
विज्ञापन


Development Proposal:  योगनगरी को मिलेगी नई पहचान, केंद्र ने ऋषिकेश के विकास का प्रस्ताव जर्मन बैंक को भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में फिलहाल मंगलौर में पंजीकृत कराई गई फर्म की ओर से 80 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आई है। इसके साथ ही दोनों ट्रकों पर दस लाख रुपये की पैनल्टी लगाई गई है। पैनल्टी का भुगतान करने के बाद ही ट्रक छूट पाएंगे। 

तो कागजों में चल रहा है कार्यालय

मैसर्स बालाजी ट्रेडर्स के नाम से मंगलौर में पंजीकृत फर्म से करोड़ों रुपये का कार्य होता है। लेकिन कार्यालय पर न कोई कर्मचारी है। यहां टीम को एक टेबल और कुर्सी मिली। इसके अलावा कोई नहीं मिला। मकान की पहली मंजिल पर फर्म के नाम से कार्यालय बना है। फिलहाल जीएसटी की टीम की जांच में और भी खुलासा होने की उम्मीद है। 

जांच में 80 से एक करोड़ तक की टैक्स चोरी सामने आई है। अभी जांच चल रही है। माल जब्त करते हुए ट्रकों पर पैनल्टी लगा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
- सुनीता पांडे, ज्वाइंट कमिश्नर, जीएसटी एसआईबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed