फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand politics: Harish Rawat angry at Union Minister Prahlad Joshi statement regarding medical students trapped in Ukraine

उत्तराखंड की सियासत: यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों को लेकर केंद्रीय मंत्री जोशी के बयान पर बिफरे हरीश रावत, पढ़िए क्या कहा

Thu, 03 Mar 2022 01:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 01:17 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान पर बिफरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जोशी का बयान सुनकर बहुत दुख हुआ। 

विज्ञापन
Uttarakhand politics: Harish Rawat angry at Union Minister Prahlad Joshi statement regarding medical students trapped in Ukraine
harish rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के एक बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हरीश का कहना है कि जोशी का बयान बहुत ही कष्ट पहुंचाने वाला है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में पढ़ रहे बच्चे जो वहां मेडिकल एजुकेशन लेने के लिए गए हैं, वह अक्षम हैं। वह भारत में नीट की परीक्षा भी पास नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारत के जनमानस को पहुंचा रहे कष्ट
अपने फेसबुक पेज पर हरीश ने केंद्रीय मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय प्रश्न यह नहीं है कि वह नीट की परीक्षा पास कर सकते हैं या नहीं। प्रश्न यह है कि उनकी जिंदगी को बचाने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है? पहले ही आपने बहुत विलंब कर दिया और जब साक्षात उनके सिर पर मौत खड़ी है तो आप इस तरीके का बयान देकर भारत के जनमानस को कष्ट पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश ने कहा कि प्रहलाद जोशी को अपने इस बयान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। हरीश ने कहा कि बच्चे यूक्रेन या बाहर अध्ययन करने के लिए इसलिए नहीं जाते हैं कि वह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकते हैं। वह इसलिए भी जाते हैं क्योंकि वहां 25-30 लाख रुपये में मेडिकल शिक्षा मिल जाती है। जबकि अपने देश में यही शिक्षा उनको डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च करके मिल पाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed