Uttarakhand Politics: हरीश रावत से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस में जाने की चर्चा, वीडियो वायरल
पूर्व विधायक ठुकराल को सियासत का लंबा तजुर्बा है। वह तीन बार छात्र संघ अध्यक्ष, एक बार पालिकाध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। इसके पीछे की वजह देहरादून स्थित कांग्रेस भवन परिसर में ठुकराल की पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात होना है। कांग्रेस नेताओं से नजदीकियों के चलते ठुकराल के कांग्रेस में जाने की चर्चा है। हालांकि ठुकराल ने इससे आकस्मिक मुलाकात करार देते हुए कांग्रेस में जाने से इन्कार किया है। सियासी जानकार ठुकराल की कांग्रेस नेताओं से हो रहीं मुलाकातों को भविष्य में कांग्रेस में शामिल होने को लेकर माहौल बनाने के रूप में देख रहे हैं।
Uttarakhand: राज्य योजना आयोग समाप्त, अब SETU के हवाले नए उत्तराखंड का भविष्य, आदेश जारी, पढ़ें कैसे करेगा काम
पूर्व विधायक ठुकराल को सियासत का लंबा तजुर्बा है। वह तीन बार छात्र संघ अध्यक्ष, एक बार पालिकाध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके हैं। विधायक रहते वह कईं बार विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था।
इसके बाद ठुकराल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और इस वजह से पार्टी ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया था। चुनाव परिणाम के कुछ महीनों तक शांत रहने के बाद वह राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हो गए। एक साल पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उसके बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से उनकी मुलाकात से सियासी पारा चढ़ा था।
इधर मंगलवार को देहरादून के कांग्रेस भवन परिसर में कार में बैठे हरीश रावत से ठुकराल की गुफ्तगू ने उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा को फिर बल दिया है। उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरदा कांग्रेस भवन परिसर में कार में बैठे हैं और ठुकराल बाहर खड़े होकर उनसे कुछ बात कर रहे थे। थोड़ी देर बात करने के बाद ठुकराल चिरपरिचित अंदाज में हंसकर कांग्रेस भवन से बाहर आते दिख रहे हैं।
माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में रुद्रपुर सीट सामान्य होने की दशा में राजकुमार अपने भाई संजय को मैदान में उतार सकते हैं। इस दशा में कांग्रेस में जाने से होने वाले नफे-नुकसान का भी वह आकलन करते रहे हैं। हालांकि, भाजपा में एक खेमा उनकी वापसी को लेकर प्रयासरत बताया जाता है।
मैं राजपुर रोड पर था। इसी बीच हरीश रावत ने उनको रुकने का इशारा किया तो उन्होंने कांग्रेस भवन गेट पर जाकर शिष्टाचार भेंट कर ली। चंद मिनट की मुलाकात हुई थी। इसमें एक दूसरे का हालचाल जाना था और कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अभी कांग्रेस में जाने का कोई इरादा नहीं है।
- राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक, रुद्रपुर।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.