फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics former minister Dinesh Dhane may join BJP before Lok Sabha election

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम सकते हैं ये पूर्व मंत्री, जल्द होगा फैसला

Tue, 30 Jan 2024 07:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jan 2024 07:02 PM IST
सार

पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics former minister Dinesh Dhane may join BJP before Lok Sabha election
भाजपा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी की भूमिका को लेकर यहां पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी है। कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बाद उम्मीद है कि पूर्व मंत्री जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: यूसीसी पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- इसे केंद्र सरकार बनाए, राज्य नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी कार्यालय में उत्तराखंड जन एकता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी के विलय पर चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को भाजपा में शामिल होने की सलाह दी। हालांकि उन्होंने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी केंद्रीय अध्यक्ष पर ही छोड़ दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री धनै जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका व अन्य मुद्दों को लेकर बैठक हुई।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राय-शुमारी की गई, जिसमें उन्होंने भाजपा में शामिल होने की सलाह दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा, जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, देव सिंह पुंडीर, बलवीर पुंंडीर, सोमवारी लाल सकलानी, निर्मला बिष्ट, अनीता भंडारी, शकुंतला नेगी, प्रताप गुसाईं, कृष्णा ममगाईं, सुशील रमोला, किशन रावत, शशिभूषण भटट, गोविंद बिष्ट, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed