Uniform Civil Code: यूसीसी पर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- इसे केंद्र सरकार बनाए, राज्य नहीं
Uttarakhand News: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इस ड्राफ्ट को समिति राज्य सरकार को दो फरवरी को सौंपेगी।
विस्तार
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो ड्राफ्ट देखना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने ड्राफ्ट अभी जारी ही नहीं किया।
Uttarakhand: यूसीसी पर सीएम धामी का बड़ा बयान- कहा- दो फरवरी को मिलेगी ड्राफ्ट रिपोर्ट
यूसीसी का मतलब है कि जो पूरे देश में लागू हो। से जो पारित हो रहा है उसका क्या अर्थ है जो हमारी विधानसभा की सीमाओं के बाहर ही लागू नहीं होगा। इसे केंद्र सरकार को बनाना चाहिए। कहा कि केवल चुनावी प्रचार है जिसके लिए राज्य का पैसा बर्बाद कराया गया है।
#WATCH ऋषिकेश, उत्तराखंड: यूसीसी ड्राफ्ट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "पहले तो ड्राफ्ट देखना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने ड्राफ्ट अभी जारी ही नहीं किया। यूसीसी का मतलब है कि जो सारे देश में लागू हो।....जो पारित हो रहा है उसका क्या अर्थ है जो हमारे विधानसभा के सीमाओं के बाहर लागू… pic.twitter.com/TZ8bDDEGP4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024