{"_id":"69fb815639cd3db11909d502","slug":"uttarakhand-politics-arrival-of-bjp-leaders-from-outside-the-state-is-being-felt-ahead-of-the-elections-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चुनाव से पहले बाहरी भाजपा नेताओं की उत्तराखंड में आहट; कई चारधाम यात्रा के बहाने भी पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चुनाव से पहले बाहरी भाजपा नेताओं की उत्तराखंड में आहट; कई चारधाम यात्रा के बहाने भी पहुंचेंगे
Thu, 07 May 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 07 May 2026 04:00 AM IST
सार
अगली तैयारी उत्तराखंड के चुनाव की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में कई राज्यों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे भी हैं जो कि चारधाम यात्रा करेंगे और प्रदेश का राजनीतिक मिजाज भी भांपकर जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
पांच राज्यों में चुनाव के बाद अब भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राज्य स्तर के दो सर्वे के अलावा केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से भी राज्य में लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। दूसरे राज्यों के नेताओं की उत्तराखंड में आहट होने लगी है, जो कि धीरे-धीरे और बढ़ेगी।
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तराखंड के नेता-कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में प्रचार में लगाया था। इनमें कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने तो करीब एक साल तक वहां काम किया। वहीं, युवा मोर्चा समेत कई अन्य पदधिकारियों को पश्चिमी बंगाल के चुनाव में भेजा गया था। राजस्थान के विधायकों का पूरा दल बंगाल चुनाव में भेजा गया था। कई अन्य राज्यों के सांसद, मंत्री, विधायक इन राज्यों में जुटे थे।
विज्ञापन
अब अगली तैयारी उत्तराखंड के चुनाव की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में कई राज्यों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कई ऐसे भी हैं जो कि चारधाम यात्रा करेंगे और प्रदेश का राजनीतिक मिजाज भी भांपकर जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी प्रदेश में अलग सर्वे कराएगा। इससे तस्वीर और साफ हो सकेगी। केंद्रीय नेतृत्व अपने स्तर से भी विधायकों की परफॉर्मेंस चेक करा रहा है।
विज्ञापन
सीएम के सामने रखा स्मार्ट बदरीनाथ का खाका: हिल टाउन में दिखेगी महाभारत काल की झलक, जानिए और क्या होगा खास
Trending Videos
बूथ मैनेजमेंट में उत्तराखंड की छवि मजबूत
बूथ मैनेजमेंट में उत्तराखंड की छवि काफी मजबूत है। पांच राज्यों के चुनाव से पहले भी प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग राज्यों के चुनाव में भेजा जाता रहा है। इसी प्रकार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान के संगठन पदधिकारियों का भी अलग काम करने का तरीका है। इसी हिसाब से पार्टी यहां उनका इस्तेमाल करेगी।