फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blueprint for Smart Hill Town Badrinath Presented to CM Glimpses of Mahabharata Era to be Featured

सीएम के सामने रखा स्मार्ट बदरीनाथ का खाका: हिल टाउन में दिखेगी महाभारत काल की झलक, जानिए और क्या होगा खास

Wed, 06 May 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 06 May 2026 10:16 PM IST
सार

मास्टर प्लान के तहत क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। देव दर्शनी पाइंट से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के प्रथम दर्शन भव्य और दिव्य रूप में होंगे।

विज्ञापन
Blueprint for Smart Hill Town Badrinath Presented to CM Glimpses of Mahabharata Era to be Featured
बैठक करते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

बदरीनाथ धाम आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन की कार्ययोजना तेजी से तैयार की जा रही है। बुधवार को सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मास्टर प्लान के तहत चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का खाका रखा।

विज्ञापन


गर्ब्याल ने बताया कि बदरीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए बहुआयामी और चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य और व्यवस्थित अनुभव प्रदान करना है। मास्टर प्लान के तहत क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। देव दर्शनी पाइंट से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के प्रथम दर्शन भव्य और दिव्य रूप में होंगे। बदरीनारायण चौक को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स को दी राहत, एक क्लिक से खाते में ट्रांसफर की रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला एवं धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्रों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वसुधा वाटिका कलाकृति के माध्यम से प्रकृति, आध्यात्मिकता और उत्तराखंड की पारंपरिक कला का समावेश करते हुए आकर्षक लैंडस्केप तैयार किए जाएंगे। मास्टर प्लान में भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों को भी प्रमुखता दी गई है, जिनमें पाञ्चजन्य शंख, कौमोदकी गदा, सुदर्शन चक्र, वैकुंठ द्वार जैसी भव्य कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा।

दीया आरती स्थल भी बनेगा
भगवान राम एवं कृष्ण पर आधारित रामायण एवं महाभारत कालीन प्रतीकों का इसमें समावेश किया गया है। दीया आरती स्थल के विकास की योजना भी तैयार की गई है। पूरे क्षेत्र में स्ट्रीटस्कैप का विकास कार्य होगा, जिसके तहत आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं, साइनेज और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण का रखें ध्यान : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि बदरीनाथ के दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए इस मास्टर प्लान में सभी आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं। स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के माध्यम से बदरीनाथ में न केवल आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा दी जा सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed