फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand politics and harish rawat

'उत्तराखंड की राजनीति टी-20 जैसी'

Mon, 29 Dec 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Dec 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand politics and harish rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वीकार किया कि उत्तराखंड की राजनीति का मिजाज टी-20 जैसा हो चला है। जबकि इस छोटे राज्य में ‘टेस्ट मैच’ खेले जाने की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, चिकित्सा व पर्वतीय खेती बाड़ी के क्षेत्र में काम करना बेहद जरूरी है। दुर्भाग्य से इन तीनों ही क्षेत्रों को केंद्र में रखकर काम नहीं हुआ। लेकिन नए साल में इन पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम आवास पर आयोजित भोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संवेदी क्षेत्र (इको सेंसिटिव) जोन गंभीर मसला है। इस पर राज्य और पर्यावरणविदों की अपनी अपनी राय है। लेकिन इस मामले में राज्य के पास व्यापक अधिकार होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खासतौर पर पहाड़ के लिए शिक्षा, चिकित्सा और खेती-किसानी पर फोकस होना चाहिए था जो कि नहीं हुआ। लेकिन नए वर्ष में हमारी सरकार के एजेंडे में ये तीनों सेक्टर है। राज्य की राजनीति पर भी उन्होंने चुटकी ली और कहा कि प्रदेश की सियासत का मिजाज 20-20 हो चुका है जो राज्य के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को टेस्ट मैच की तर्ज वाली राजनीतिक की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य बनने के बाद लोगों को जो मिला वह उनसे संभला नहीं। और रही रोजगार देने की बात तो इतनी बड़ी संख्या में सरकार रोजगार नहीं दे सकती, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed