फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand politics and delhi assembly elections

दिल्ली चुनाव से जुड़े हैं उत्तराखंड के राजनीतिक तार

Tue, 12 Nov 2013 08:47 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Nov 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
 uttarakhand politics and delhi assembly elections
दिल्ली विधानसभा चुनाव से उत्तराखंड के राजनैतिक तार भी जुड़े हैं। राजधानी के करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी संख्या में रहने वाले उत्तराखंडी मतदाताओं को रिझाने केलिए उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस अभी से तैयारी कर रही है। हालांकि टिकट के मामले में दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड की उपेक्षा की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के नेता करेंगे दिल्ली में प्रचार

बावजूद पूर्वी-और उत्तर पूर्वी दिल्ली केउत्तराखंड पॉकेट्स में बड़े नेताओं की सभाओं के कार्यक्रम मांगे जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा में मंत्री दीप्ती रावत अपने पति और दिल्ली की पटपटगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नकुल भारद्वाज की मदद केलिए वहीं जा डटीं हैं। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी रहते हैं। न सिर्फ दीप्ती बल्कि उत्तराखंड भाजपा के लगभग सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रम उस इलाके में तय हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने एक मात्र करावल नगर विधानसभा सीट अपने वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट को दी है। करावल नगर इलाका भी उत्तराखंड के लिए खासा महत्वपूर्ण है। भाजपा में यूं तो तीनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यिरी, भुवन चंद्र खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यक्रम इन इलाकों में तय किए जा रहे हैं लेकिन बच्ची सिंह रावत का क्रेज अभी भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक बोट की है अहमियत
इसके अलावा अजट भट्ट, अजय टम्टा और सुरेन्द्र जीना जैसे नेताओं की पकड़ लोगों पर दिखती है। कांग्रेस ने 70 में घोषित 56 सीटों में भले ही उत्तराखंड से जुड़े किसी नेता को टिकट नहीं दिया हो लेकिन पार्टी केलिए उत्तराखंडियों के लिए भी वोट की अहमियत है। कांग्रेस केउम्मीदवारों की ओर से उनके इलाकों में रह रहे उत्तराखंडी वोटरों केलिए मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय नेता हरीश रावत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य आदि की सभाएं प्रस्तातिव हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed