{"_id":"60f068848ebc3ef84c50399a","slug":"uttarakhand-police-will-start-operation-maryada-to-teach-lesson-to-rioters","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस: हुड़दंगियों को सबक सिखाएगा ऑपरेशन मर्यादा, सभी जिलों में टीमें गठित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस: हुड़दंगियों को सबक सिखाएगा ऑपरेशन मर्यादा, सभी जिलों में टीमें गठित
Thu, 15 Jul 2021 10:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:28 PM IST
सार
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक व्यक्ति गंगा किनारे अश्लील हरकतें करता दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा लांच करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
दंगा करने वालों को सबक सिखाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा और अन्य तीर्थ स्थानों की मर्यादा बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गंगा व अन्य तीर्थों के पाय यदि कोई अश्लील व असामाजिक गतिविधियां करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंगियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी: नशे में मचा रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ में गंगाजल देकर दिलाई नशा न करने की शपथ
विज्ञापन
बता दें, पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक व्यक्ति गंगा किनारे अश्लील हरकतें करता दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा लांच करने की योजना बनाई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर लोग तीर्थाटन के लिए भी आते हैं। कुछ असामाजिक तत्व अन्य लोगों की छवि भी खराब करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए ही ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक जिले में टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें तीर्थ स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन, मांसाहार करने या अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों, मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। यह ऑपरेशन आगामी 15 दिनों के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले के पुलिस प्रभारी को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
कुर्बानियों का समय कोर्ट के आदेशानुसार हो
डीजीपी ने आगामी ईद-उल-अजहा के त्योहार के लिए भी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने अपने जिलों में उलेमा और मौलवियों के साथ समन्वय स्थापित करें। कुर्बानियों का समय और स्थान का चयन उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ही किया जाए। इसके लिए थाना स्तर पर पीस कमेटियों की बैठक भी कर ली जाए।