उत्तराखंडः पटाखा साइलेंसर लगी बुलेट पुलिस ने की सीज, पीछे रही ये वजह
- जादूगर रोड पर दो युवकों की हरकतें देख पुलिस ने की कार्रवाई
- दो छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने सोमवार को चलाया अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलेट सवार 12वीं के दो छात्रों की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर साइलेंसर में पटाखा सिस्टम लगाकर जा रही एक बुलेट को पकड़ लिया। पुलिस ने कागज मांगा तो युवक कुछ नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने बुलेट को सीज कर दिया।
रविवार को शहर में बुलेट सवार दो छात्रों की मौत हो गई थी। छात्रों की मौत के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने नाबालिग और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र में अभियान चलाया। खासकर पुलिस ने जामुन और जादूगर रोड पर चेकिंग की।
नेतागिरी दिखा रहे युवक को फटकार
पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिग और युवक बाइकों का ज्यादा फर्राटा भरते हैं। एसआई नरेंद्र सिंह ने टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि एक बुलेट में साइलेंसर सिस्टम लगा मिला। साथ ही बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। इस पर पुलिस ने बुलेट सीज कर कोतवाली में खड़ी कर दी। साथ ही युवकों को हेलमेट लगाने की हिदायत भी दी।
बाइक चालक की सिफारिश में कोतवाली पहुंचा एक युवक पुलिस को नेतागिरी दिखाने लगा। साथ ही खुद को एक पूर्व विधायक का भतीजा बताते हुए पुलिस पर रौब गालिब कर बाइक छोड़ने की बात कही। पुलिस ने उसे फटकार लगाते हुए यातायात नियमों की बाबत पूछा तो वह बगले झांकने लगा। साथ ही उलटे पांव कोतवाली से चलता बना।