फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police ranks fifth in India for cybercrime control and management CM Dhami congratulate

अच्छी खबर: साइबर अपराध नियंत्रण व प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस का देश में पांचवां नंबर, सीएम धामी ने दी बधाई

Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
सार

बैठक में एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Police ranks fifth in India for cybercrime control and management  CM Dhami congratulate
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस ने देश में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को कई मानकों पर परखा गया था। इनमें तेलंगाना राज्य पहले स्थान पर रहा है। जबकि, उत्तराखंड ने स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस4सी) की स्थापना जैसे बड़े कदम उठाकर देश में पांचवा नंबर हासिल किया है। पुलिस की इस उपलिब्ध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को बधाई दी है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के अनुसार बैठक में एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था।
विज्ञापन


इसमें एस4सी की स्थापना, ईजीरो एफआईआर, ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल (जीआरएम), मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम), सहयोग पोर्टल, समन्वय पोर्टल, सूचना साझाकरण, सीआईएआर अनुपालन, साइट्रेन क्षमता निर्माण, राष्ट्रीय साइबर हॉट स्पॉट विश्लेषण और साइबर जागरूकता जैसे मानक शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस का इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी सरकार सख्त: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई; ईई, एई और जेई निलंबित

इनमें एस4सी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही सेंटर के लिए अलग से भवन व आधारभूत अवसंरचना के लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है। इससे राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण व समन्वय के लिए एक समर्पित संस्थागत व्यवस्था विकसित हो रही है। एसटीएफ की ओर से आई4सी के सहयोग से साइबर अपराधों की रोकथाम, अन्वेषण, तकनीकी सहायता, अंतरराज्यीय समन्वय पीड़ित सहायता प्रणाली को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

ईजीरो एफआईआर का क्रियान्वयन किया गया। पुलिस के इस प्रदर्शन पर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना राज्य पुलिस के लिए अत्यंत गौरव एवं संतोष का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के मार्गदर्शन, उत्तराखंड पुलिस,एसटीएफ व अन्य इकाईयों के समन्वय का ही प्रयास है।

यह उपलब्धि राज्य सरकार की सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि की कार्यसंस्कृति, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी साइबर अपराधों के प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित साइबर इकोसिस्टम के निर्माण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed