{"_id":"5cdbc1ddbdec22072b5a577c","slug":"uttarakhand-police-loot-case-accused-policeman-got-bail-from-sessions-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लूट प्रकरणः आरोपी पुलिस कर्मी मनोज अधिकारी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लूट प्रकरणः आरोपी पुलिस कर्मी मनोज अधिकारी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत
Wed, 15 May 2019 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
आईजी कार लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा के बाद आज आरोपी पुलिस कर्मी मनोज अधिकारी को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले अनुपम शर्मा को देहरादून जिला जज की अदालत से जमानत मिल चुकी है। यह मामला विगत चार अप्रैल 2019 को सामने आया था। मामले में नामित दारोगा दिनेश नेगी समेत दो पुलिस कर्मी अभी भी जेल में हैं। लूटकांड के सभी आरोपित 16 अप्रैल से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
दस अप्रैल को डालनवाला कोतवाली में अपहरण, लूट, सरकारी पद के दुरुपयोग व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में जांच एसटीएफ को सुपुर्द कर दी गई। एसटीएफ ने 16 अप्रैल को अनुपम शर्मा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था। 20 अप्रैल को पुलिस ने आईजी की गाड़ी भी सीज कर दी थी।
विज्ञापन
क्या था मामला
चुनाव सर्विलांस टीम बनकर एलआईयू दरोगा दिनेश नेगी, कांस्टेबल मनोज अधिकारी और हिमांशु उपाध्याय पर प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से चार अप्रैल की रात राजपुर रोड पर रुपए से भरा बैग लूटने का आरोप है। घटना की रात पीड़ित को मुकदमे में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी क्लब बुलाया था। वहां से वह बैग लेकर कार से निकले तो मधुबन होटल के पास उन्हें आईजी अजय रौतेला की सरकारी गाड़ी में सवार दरोगा दिनेश नेगी और दोनों सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन