फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police loose cricket match

उत्तराखंड पुलिस की लखनऊ के हाथों हार

Sun, 16 Feb 2014 09:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Feb 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police loose cricket match

हिमांशु असनोड़ा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत एलडीए लखनऊ ने ऑल इंडिया उत्तराखंड शहीद गिरीश भद्री क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने पहले की बल्लेबाजी
रेंजर्स ग्राउंड में उत्तराखंड पुलिस का सामना एलडीए लखनऊ से हुआ। उत्तराखंड पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट गवांकर 184 रन बनाए। आशीष जोशी ने 85 रनों की नाबाद पारी खेली। नितिन सैनी ने 28, हर्ष नेगी ने 16, नरेश परिहार ने 15 रन बनाए। लखनऊ के लिए प्रांशु आनंद ने 3, मो. सैफ ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में लखनऊ ने 26.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। हिमांशु असनोड़ा ने नाबाद 73, मोहित सिंह ने 39, मनोज सिंह ने 33 रन बनाए। पुलिस के नीरज सैनी ने 2 विकेट लिए।


नोएडा ने दिल्ली को हराया
एसीए ग्राउंड में नोएडा का सामना मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली से हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 139 रन बनाए। अविनाश ने 34, आशीष तंवर ने 27, मोहित ने 23 रन बनाए। नोएडा के रोहित ने 4, भगविंदर ने 2 विकेट लिए।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

जवाब में नोएडा ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सारुल ने 35, अभिषेक ने 28, भरतवीर ने 19 रन बनाए। दिल्ली के आदिल खान ने 2 विकेट लिए।

भिवानी ने तनुष एकेडमी को हराया
तनुष क्रिकेट एकेडमी में तीसरा मैच मेजबान टीम और भिवानी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए तनुष एकेडमी 30 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। अमित ने 24, जोंटी ने 17, समद ने 16 रन बनाए।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

भिवानी के अजय ने 4, अजीत ने 2 विकेट लिए। जवाब में भिवानी ने 23.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मनीष ने 46 रन बनाए। तनुष के लिए पवन ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed