फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand-police-alert-Amritpal

Dehradun News: अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट

Tue, 21 Mar 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand-police-alert-Amritpal
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के फरार होने और समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में खुफिया एजेंसी व एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य की खुफिया एजेंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मसले पर निगरानी बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों के अलावा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इस मामले में उत्तराखंड इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि पूर्व में उत्तराखंड अक्सर अपराधियों की शरणस्थली रहा है।
विज्ञापन

कई बार हरियाणा और पंजाब के बदमाश ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून में छिपे मिले। उनकी गिरफ्तारियां भी हुईं। ऊधमसिंह नगर के अलावा हरिद्वार और देहरादून में हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है। मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस और एजेंसियों से भी संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed