उत्तराखंड PCS-प्री: फाइनल रिजल्ट जारी, देखें कट ऑफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री-2012 परीक्षा का पूरक परिणाम जारी कर दिया है। 134 नए अभ्यर्थियों को पीसीएस की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आयोग जनवरी 2016 के अंतिम सप्ताह में पीसीएस की मुख्य परीक्षा कराएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक समेकित पदों के लिए 102, उप निबंधक पद के लिए 13 और बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए 19 नए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।
नवंबर 2014 में हुई पीसीएस प्री-2012 परीक्षा का परिणाम आयोग ने तीन फरवरी 2015 को जारी किया था। इस पर राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की वजह से विवाद होने के बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया था।
यहां देखें परिणाम, साथ ही कटऑफ भी जानें
हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया था कि 10 प्रतिशत रिजल्ट और क्वालीफाई किए जाएं। मुख्य परीक्षा में आंदोलनकारी भी शामिल होंगे और नए 10 प्रतिशत अभ्यर्थी भी। मुख्य परीक्षा परिणाम पर रोक रहेगी। आयोग ने अंतरिम आदेशों के मुताबिक परिणाम जारी कर दिया है। अब जनवरी 2016 के अंतिम सप्ताह में पीसीएस मुख्य परीक्षा कराने की योजना है।
यहां देखें परिणाम : www.ukpsc.gov.in
यह है कटऑफ
-डिप्टी कलक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी, वित्त अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, परिवहन कर अधिकारी 1, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी के लिए : 187.625 (सामान्य), 139.125 (अनुसूचित जाति)
-उप निबंधक के लिए : 172.375 (सामान्य)
-बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए : 156 (सामान्य)