फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Pauri News: teacher beaten student with a stick after dog entered in school premises

Pauri: स्कूल परिसर में आया कुत्ता तो शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीटा, दाएं हाथ की हड्डी टूटी

Wed, 22 Feb 2023 11:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 11:32 AM IST
सार

छात्र की मां ने कहा कि शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। आगामी 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षा है ऐसे में कैसे वह परीक्षा दे पाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Pauri News: teacher beaten student with a stick after dog entered in school premises
शिक्षिका ने छात्र को पीटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी ब्लॉक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की ओर से डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने सीईओ से शिकायत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


Uttarkashi: टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, तीन झुलसे, पूर्व सैनिकों के लिए होना था कार्यक्रम
विज्ञापन


कहा कि शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। आगामी 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षा है ऐसे में कैसे वह परीक्षा दे पाएगा। वहीं सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौंप पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन 17 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया जिसके लिए शिक्षक ने आर्यन को दोषी माना और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

आर्यन जब घर पहुंचा तो उसके हाथ पर सूजन थी। उसने मां अरुणा भंडारी को घटना की जानकारी दी। रात में आर्यन के हाथ की सूजन बढ़ी तो अरुणा ने 18 फरवरी को उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण, सतपुली ले गईं। अरुणा भंडारी ने बताया कि आर्यन को शिक्षक ने इतना पीटा की उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है।

अब वह 27 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा कैसे दे पाएगा। अरुणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सीईओ डाॅ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि छात्र को पीटना कानूनी अपराध है। उन्होंने मामले में बीईओ को जांच अधिकारी नामित कर पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed