फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Patch reporting app launched for the first time Send photo of potholed roads and it will repair

Uttarakhand: पहली बार लॉन्च हुआ पैच रिपोर्टिंग एप...गड्ढायुक्त सड़कों की फोटो भेजें, एक हफ्ते में हो जाएगी ठीक

Thu, 18 May 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 May 2023 09:16 PM IST
सार

एप के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत ‘पैच रिपोर्टिंग एप’ दर्ज करा सकेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Patch reporting app launched for the first time Send photo of potholed roads and it will repair
सड़क में गड्ढे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कहीं भी आपके आसपास गड्ढायुक्त सड़क दिखाई दे तो उसकी फोटो खींच लें। फोटो को सरकार के ‘पैच रिपोर्टिंग एप’ पर विवरण के साथ अपलोड कर दें। फोटो अपलोड करने के एक सप्ताह के भीतर की मरम्मत सरकार करा देगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एप का शुभारंभ कर दिया। सरकार का इस तरह का यह पहला प्रयोग है।

विज्ञापन


इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत ‘पैच रिपोर्टिंग एप’ दर्ज करा सकेगा। उस सड़क की मरम्मत हो जाने के बाद शिकायतकर्ता को एप पर ही ठीक हुई सड़क की फोटो पूरी जानकारी के साथ भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: जमरानी बांध विस्थापित परिवारों के लिए 300 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


एप लॉन्चिंग के समय मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत मिलने के एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उच्चाधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी करें।


पैच रिपोर्टिंग एप में गड्ढे वाले स्थान की लोकेशन की सूचना स्वत: ही प्रदर्शित होगी। इसे प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने में सहयोग करने वाला यह मोबाइल एप लोनिवि की ओर से सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए आमजन से परस्पर संवाद बनाए रखने के लिए विकसित किया गया है। एप लॉन्चिंग के अवसर पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed