फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat elections Voting figures equal again after six years

Uttarakhand: पंचायत चुनाव; छह साल बाद फिर मतदान का आंकड़ा बराबर, महिलाएं रहीं मताधिकार का प्रयोग करने में आगे

Wed, 30 Jul 2025 12:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

उत्तराखंड में 2019 में 69.59 प्रतिशत हुआ था। इस बार आंकड़ा 69.16 पर पहुंचा। 74.42 प्रतिशत महिलाओं और 64.23 प्रतिशत पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat elections Voting figures equal again after six years
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में छह साल बाद फिर मतदान का आंकड़ा पहले जैसा ही रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

आयोग ने इस बार दो चरणों में मतदान कराया है। दोनों चरणों में कुल मिलाकर मतदान में ऊधमसिंह नगर जिला अव्वल रहा और अल्मोड़ा सबसे फिसड्डी रहा। 2019 के चुनाव में भी अल्मोड़ा में सबसे कम मतदान हुआ था। मैदानी जिलों में पर्वतीय के मुकाबले अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में हुए चुनाव में महिलाओं ने मतदान में बाजी मारी।

विज्ञापन

आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 73 प्रतिशत महिलाओं और 63 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था। दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 74.50 प्रतिशत महिलाओं और 65.50 प्रतिशत पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें 74.42 प्रतिशत महिला और 64.23 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कुल कितना मतदान प्रतिशत

जिला  मतदान प्रतिशत
अल्मोड़ा 59.73
यूएस नगर 83.21
चंपावत 67.95
पिथौरागढ़ 64.36
नैनीताल 74.25
बागेश्वर 63.11
उत्तरकाशी 78.81
चमोली 64.90
टिहरी 60.11
देहरादून 77.83
पौड़ी 61.25
रुद्रप्रयाग 62.98


 

पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर एक नजर

चुनाव वर्ष मतदान प्रतिशत
2008 60.00
2014 70.06
2019 69.56
2025 69.16

 

कल खुलेगा 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। सभी जिलों के स्तर से मतगणना स्थल निर्धारित हैं। इस बार आयोग चुनाव नतीजे वेबसाइट के माध्यम से भी जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed