फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Elections 2025 this time 4.56 lakh new voters will Give vote

Uttarakhand Panchayat Chunav: प्रदेश में इस बार 4.56 लाख नए मतदाता देंगे वोट, ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम

Sun, 22 Jun 2025 03:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

इस बार चुनाव में 67 प्रेक्षकों को तैनात किया जाएगा। इनमें 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर तीन प्रवर्तन टीमें गठित की जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Elections 2025 this time 4.56 lakh new voters will Give vote
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

इस बार उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 4.56 लाख नए मतदाता शामिल होंगे। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 10.57 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग चुनाव में 67 पर्यवेक्षक भी तैनात करेगा।

विज्ञापन


इस बार चुनाव में 67 प्रेक्षकों को तैनात किया जाएगा। इनमें 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर तीन प्रवर्तन टीमें गठित की जाएंगी। इनमें एक टीम जिला प्रशासन, दूसरी पुलिस विभाग और तीसरी टीम आबकारी विभाग की होगी। ये चुनाव के दौरान अवैध मदिरा, मादक पदार्थ, नकदी एवं अन्य प्रलोभन को जब्त करेगी और कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


व्यय की निगरानी के लिए जिला स्तर पर अधिकारी
चुनाव खर्च के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग से व्यय प्रेक्षक तो तैनात नहीं किए लेकिन खर्च की निगरानी के लिए जिलास्तर पर अधिकारी नामित किए जाएंगे। यह पंचायत चुनाव में खर्च पर प्रशासनिक टीम की मदद से निगाह रखेंगे और समय-समय पर प्रत्याशियों से खर्च मिलान भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बैलेट पेपर के रंग से कर सकेंगे पहचान...प्रधान का होगा हरा, जिपं सदस्य का गुलाबी

प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य की खर्च सीमा बढ़ी
पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। इस बार पंचायत चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 10,000 रुपये की सीमा रहेगी। प्रधान के लिए खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये, सदस्य क्षेत्र पंचायत के खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये और सदस्य जिला पंचायत के खर्च की सीमा 1,40,000 से बढ़ाकर 2,00,000 रुपये की गई है।

पांच साल में 10.57 फीसदी बढ़े मतदाता

वर्ष  कुल मतदाता पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य
2019 43,20,279 22,07,347 21,12,932 00
2025 47,77,072 24,65,702 23,10,996 374
बढ़ोतरी 4,56,793 2,58,355 1,98,064 374

ये है चुनाव कार्यक्रम
प्रथम चरण :-
नामांकन : 25 से 28 जून (सुबह 8 से शाम 4 बजे)
नामांकन जांच : 29 जून से 01 जुलाई (सुबह 8 से)
नाम वापसी : 02 जुलाई (सुबह 8 से दोपहर 3 तक)
चुनाव चिन्ह आवंटन : 03 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
मतदान : 10 जुलाई (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)
मतगणना : 19 जुलाई (सुबह 8 बजे से होगी शुरू)

द्वितीय चरण :-
नामांकन : 25 से 28 जून (सुबह 8 से शाम 4 बजे)
नामांकन जांच : 29 जून से 01 जुलाई (सुबह 8 से)
नाम वापसी : 02 जुलाई (सुबह 8 से दोपहर 3 तक)
चुनाव चिन्ह आवंटन : 08 जुलाई (सुबह 8 बजे से)
मतदान : 15 जुलाई (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)
मतगणना : 19 जुलाई (सुबह 8 बजे से होगी शुरू)

पहले चरण में इन विकासखंडों का चुनाव
अल्मोड़ा जिले में ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया में। ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर में। चंपावत जिले में लोहाघाट व पाटी में। पिथौरागढ़ जिले में धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी व कनालीछीना में। नैनीताल जिले में बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ़ व धारी में। बागेश्वर जिले में बागेश्वर, गरूड़, कपकोट में। उत्तरकाशी जिले में मोरी, पुरोला, नौगांव में। चमोली जिले में देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़ में टिहरी जिले में जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना में। देहरादून जिले में चकराता, कालसी, विकासनगर में। पौड़ी जिले में खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा में। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि में।

दूसरे चरण में इन विकासखंडों का चुनाव
अल्मोड़ा जिले में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग व द्वाराहाट में। ऊधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व जसपुर में। चंपावत जिले में चंपावत, बाराकोट में। पिथौरागढ़ जिले में विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट में। नैनीताल जिले में हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल व कोटाबाग में। उत्तरकाशी जिले में डुण्डा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी में। चमोली जिले में पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण में। टिहरी जिले में कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चम्बा में। देहरादून जिले में डोईवाला, रायपुर व सहसपुर में। पौड़ी जिले में यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल में।

वोट चेक करें, न बना हो तो यहां संपर्क करें
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग का टोल फ्री नंबर 18001804280 जारी किया गया है। बताया कि आदर्श आचार संहिता व पंचायत मतदाता सूची की प्रति आयोग की वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस नंबर के अलावा ई-मेल आईडी secelectionuk@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed