{"_id":"6873cd8f7d0a31f0f50683a8","slug":"uttarakhand-panchayat-election-symbol-allocation-process-postponed-till-2-pm-hearing-in-high-court-tomorrow-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Panchayat Chunav: चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दो बजे तक के लिए स्थगित, हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Panchayat Chunav: चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दो बजे तक के लिए स्थगित, हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई
Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:49 PM IST
सार
उच्च न्यायालय उत्तराखंड में दायर याचिका शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में 11 जुलाई को पारित आदेश के संबंध में आयोग की ओर से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उम्मीदवारों की निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित की है। प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट सुनवाई होने से आयोग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय उत्तराखंड में दायर याचिका शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में 11 जुलाई को पारित आदेश के संबंध में आयोग की ओर से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। इस देखते हुए आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नन आवंटन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित किया है।
विज्ञापन
Dehradun: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड को लेकर सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा-जनता का समर्थन हमारी ताकत
विज्ञापन
आठ बजे से बांटे जाने थे चुनाव चिन्ह
उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने को लेकर इंतजार कुछ बढ़ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह बांटे जाने थे।