Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2025 Voter Died ten minutes after casting vote By heart attack In Rudraprayag

Uttarakhand Panchayat Election: वोट देने के दस मिनट बाद ही हो गया बुजुर्ग का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Thu, 24 Jul 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

Uttarakhand Panchayat Election 2025: ब्राह्मी दत्त थपलियाल मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के करीब दस मिनट बाद ही उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2025  Voter Died ten minutes after casting vote By heart attack In Rudraprayag
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रुद्रप्रयाग की जखोली  ग्राम पंचायत जयंती निवासी ब्राह्मी दत्त थपलियाल का वोट देने के कुछ ही देर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद वह अपने परिजनों के साथ जयंती से पोलिंग बूथ बरसिर अपने वाहन से पहुंचे। उन्होंने मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के करीब दस मिनट बाद ही उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। जब तक उनके परिजन कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गई। वह, जयंती में ग्रेन डीलर भी थे। अब शुक्रवार को पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन


Panchayat Chunav: गांव की सरकार बनाने को उमड़े मतदाता...युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह, तस्वीरें
विज्ञापन


दुबई से वोट देने पहुंचे अमित कोठारी
ग्राम पंचायत कोठियाड़ा निवासी अमित कोठारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व दुबई से गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार को उन्होंने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीते विस और लोस चुनाव में भी वोट देने के लिए गांव आये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रुद्रप्रयाग जिले में 57.31 फीसदी मत पड़े, ऊखीमठ ब्लॉक अव्वल
जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को कुल 57.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंजीकृत 2,04,062 मतदाताओं में से 1,16,957 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन तीनों ब्लॉकों में से ऊखीमठ ब्लॉक में सर्वाधिक 62.85% वोट पड़े।

सुबह 8 बजे से सभी 459 पोलिंग बूथों पर 280 ग्राम प्रधान, 103 क्षेत्र पंचायत, 18 जिला पंचायत और 50 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चार घंटों में जिले में 25.03% मतदान हुआ, जिसमें कुछ बूथों पर धीमी गति देखी गई। हालांकि, दोपहर के बाद मतदान में तेजी आई और लंबी कतारें लगने लगीं, जिससे 2 बजे तक मतदान का प्रतिशत 44.76 तक पहुंच गया। अंतिम तीन घंटों में मतदान की गति थोड़ी धीमी हुई और कुल 13% वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed