फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019 Total Vote percentage and Counting date

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रदेश में कुल 69.59 फीसदी रहा मतदान, 21 अक्टूबर को होगी मतगणना

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019 Total Vote percentage and Counting date
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

पंचायतों में इस बार मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। तीनों चरणों में कुल मिलाकर 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ। 12 जिलों में सबसे अधिक मतदान ऊधमसिंह नगर में, जबकि सबसे कम मतदान अल्मोड़ा में हुआ। गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी के मतदाता सबसे आगे रहे। अब 21 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में इस बार 4320412 मतदाताओें में से 3006378 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट के अधिकार का प्रयोग करने में सबसे आगे ऊधमसिंह नगर के मतदाता रहे। यहां करीब 84.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


वहीं अल्मोड़ा के मतदाता सबसे पीछे रहे। गढ़वाल मंडल में दुर्गम माने जाने वाले उत्तरकाशी में 78.43 प्रतिशत मतदान हुआ तो इस मंडल के अन्य जिलों के हिसाब से सबसे अधिक है। इस मंडल में सबसे कम मतदान टिहरी गढ़वाल में हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना मतदान हुआ

कुमाऊं मंडल
अल्मोड़ा                        60.04
ऊधमसिंह नगर                84.26
चंपावत                         67.82
नैनीताल                         75.07
पिथौरागढ़                        65.54
बागेश्वर                            63.99
गढ़वाल मंडल
उत्तरकाशी                        78.43
चमोली                            65.65
टिहरी                              61.19
देहरादून                            77.54
पौड़ी                                61.79
रुद्रप्रयाग                            62.98 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed