{"_id":"5d8e1dc78ebc3e016f0b282f","slug":"uttarakhand-panchayat-election-2019-public-holiday-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: मतदान के दिन अवकाश घोषित, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: मतदान के दिन अवकाश घोषित, अधिसूचना जारी
Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप कोषागार, कोषागार, शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय कार्यालय, स्कूल, कालेज, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. पंकज कुुमार पांडेय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण में पांच अक्तूबर, दूसरे चरण में 11 अक्तूबर और तीसरे चरण में 16 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन