फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019 High Court Asks Election Commission for Corruption

हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा, पंचायत चुनाव में धांधली रोकने को क्या उपाय किए?

Tue, 17 Sep 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019 High Court Asks Election Commission for Corruption
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनावों में होने वाली खरीद फरोख्त और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पंचायत राज एक्ट में क्या उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन


इन चुनावों में होने वाले भ्रष्टाचार मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने इसकी जानकारी 19 सितंबर तक कोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से देने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में देहरादून निवासी विपुल जैन की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में सदस्यों की बड़ी बोली लगती है और वोट खरीदे जाते हैं। वोट के नाम पर जिला पंचायत के सदस्यों को देश-विदेश के टूर पर भेजा जाता है और चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत सदस्यों का अपहरण भी किया जाता है जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस राजनीतिक दबाव में मामले को दबा देती है। याचिकाकर्ता की ओर से चुनाव व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई थी।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि पंचायत राज एक्ट में चुनाव में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं। कोर्ट ने इसकी जानकारी 19 सितंबर तक कोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed