फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shocking state of sweet factory In Roorkee Rasgullas found in dirty canisters dead bees flies also found

मिठाई फैक्टरी का ऐसा हाल: जंग लगे गंदे कनस्तरों में मिले रसगुल्ले, कई में मिली  मरी हुई मधुमक्खियां व मक्खियां

Tue, 25 Aug 2026 07:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 25 Aug 2026 07:33 PM IST
सार

उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।

विज्ञापन
Shocking state of sweet factory In Roorkee Rasgullas found in dirty canisters dead bees flies also found
मिठाई फैक्टरी का बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सोहलपुर, कलियर के पास स्थित वाजिद स्वीट्स की मिठाई फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी। जंग लगे और गंदे टीन के कनस्तरों में करीब 1.60 कुंतल सफेद रसगुल्ले, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले और करीब 40 किलो मिल्क केक बिक्री के लिए रखा मिला।

विज्ञापन


कई कनस्तरों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां भी पाई गई। मौके से 25 किलो स्टार्च पाउडर भी मिला। उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिले में पनीर, मिठाई निर्माण इकाइयों, दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने गुप्त सूचना के आधार पर वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान निर्माण स्थल पर भीषण गंदगी मिली। फर्श कच्चा था और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी। दीवारों और छत पर कालिख जमी हुई थी। मिल्क केक की ट्रे और डिब्बे भी धूल भरे स्थानों पर रखे मिले।

टीम ने खुले रसगुल्ले और स्टार्च पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। टीम ने मौके पर शेष मिठाइयों के साथ करीब दो कुंतल स्टार्च पाउडर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्माण इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया है। साथ ही वाजिद स्वीट्स का एफएसएसएआई लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed