फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव 2019: प्रदेश में चार बजे तक 58 फीसदी वोटिंग, मतदान अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

Sat, 05 Oct 2019 06:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Oct 2019 06:05 PM IST
खास बातें

  • 10621 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में होगा बंद
  • 15 लाख से अधिक मतदाता कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग
  • कुमाऊं के 14 ब्लॉकों में आज पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
Uttarakhand panchayat election 2019 First Phase Election  voting today
दोपहर दो बजे बाद भी लगी है कतार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:35 PM, 05-Oct-2019
प्रदेश में चार बजे तक कुल 58 फीसदी मतदान हुआ। वहीं,  देहरादून के रायपुर में  चार बजे तक 74.39 तो डोईवाला में 62.39 फीसदी मतदान हुआ। अल्मोड़ा में शाम चार बजे तक के आए आंकड़ाें के अनुसार 54.10 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें कुल 106705 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, नैनीताल में पिथौरागढ़ में 56.30 फीसदी मतदान हुआ। 
05:13 PM, 05-Oct-2019
भीमताल में मतदान अधिकारी कैलाश आर्य पर ड्यूटी से गायब रहने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
03:23 PM, 05-Oct-2019
देहरादून जिले के रायुपर में सौड़ा सरोली गांव निवासी जगतराम जोशी उम्र 103 साल मतदान करने। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भी भीड़ रही। वहीं दोपहर दो बजे तक देहरादून के रायपुर में 60.84 और डोईवाला में 48.17 प्रतिशत मतदान हुआ है और अल्मोड़ा में 41.32 और पिथौरागढ़ में 43.12 प्रतिशत मतदान हुआ। रुद्रप्रयाग जिले के खिर्सू ब्लॉक के भटोली गांव की शीतल ने सात फेरों से पहले मतदान किया। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पोलिंग बूथ उदालका में भी एक दूल्हा बारातियों के साथ मतदान करने पहुंचा।
02:57 PM, 05-Oct-2019
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को चंपावत में शराब पीकर आने वाले जीआईसी रोसाल के शिक्षक केशव राम की संदिध परिस्थितयों में मौत हो गई है। मृतक को जीआईसी सैलानीगोठ में पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। डीएम ने उसे ड्यूटी से हटाकर सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। हालत बिगड़ने पर शिक्षक को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
02:02 PM, 05-Oct-2019
अल्मोड़ा के ताकुला ब्लॉक के पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग करने के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के ताकुला के पोलिंग बूथ पर प्रयाग दत्ती नाम के पुलिस कर्मी ने चुनाव से एक रात पहले नशे में सरकारी बंदूक से बूथ जाते समय रास्ते में फायर किया था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आरोपी पुलिस कर्मी के कार्य व आचरण की जांच की जा रही है। साथ ही बूथ पर चुनाव ड्यूटी हेतु दूसरे पुलिस कर्मी की नियुक्ति कर दी गई है। दोपहर दो बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है।
01:04 PM, 05-Oct-2019
दोपहर 12 बजे तक अल्मोड़ा के हवालबाग में 29.82,  लमगड़ा में 28.19, धौलादेवी में 25.98 और ताकुला में 28.98 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां दोपहर 12 बजे तक कुल 28.22 प्रतिशत वोट पड़े।अल्मोड़ा शैल स्थित बने केंद्र में 99 वर्ष की बसंती तिवारी वोट डालने पहुंची। लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था। अल्मोड़ा में वोटर लिस्ट से कई लोगों का नाम गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 PM, 05-Oct-2019
अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के धामस जिला पंचायत के सैनार बूथ में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी मिली है। इस सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन बैलेट पेपर पर सिर्फ चार चुनाव चिन्ह अंकित हैं। मामले का खुलासा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के माध्यम से सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बूथ पर करीब 80 मत पड़ चुके हैं। इधर सूचना मिलने के बाद हवालबाग के खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल व एसडीएम सीमा विश्वकर्मा मौके की ओर रवाना हो गए हैं। एसडीएम विश्वकर्मा ने बताया है कि मामले की जानकारी लेने के बाद मतदान की कार्रवाई सुचारू तरीके से कराई जाएगी। अल्मोड़ा के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी के भाई के निधन की सूचना है। यहां दूसरा पीठासीन अधिकारी भेजा जा सकता है।
12:08 PM, 05-Oct-2019
देहरादून जिले के डोईवाला ब्लॉक में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 13.8 फीसदी मतदान हुआ। रायपुर में 14.2 फीसदी पड़े वोट हैं। विकास खंड बागेश्वर में 185 पोलिंग बूथों में दोपहर 12:00 बजे तक 25.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। ज्योलीकोट में 12 बजे तक लगभग 38 प्रतिशत मतदान हुआ।
11:55 AM, 05-Oct-2019
सुबह दस बजे तक पिथौरागढ़ के विण में 14.42, मूनाकोट में 13.97 और कनालीछीना में 8.40 प्रतिशत मतदान हुआ। भीमताल विकासखंड के भूमियाधार ग्रामसभा में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। मूनाकोट ब्लॉक के दूरस्थ मजिरकंडा मतदान केंद्र में सुबह साढ़े 11 बजे भी सन्नाटा छाया रहा। वहीं रामनगर ब्लॉक के अंतिम गांव धारी में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है।
10:48 AM, 05-Oct-2019
रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के 82 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक यहां सभी बूथों पर 14 से 18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं रुद्रपुर में 14.4 और जसपुर में 14.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। रुद्रपुर विकासखंड में 10 बजे तक 15.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed