फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat election 2019 First Phase Election in 30 Block Today

पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 14.95 लाख मतदाता करेंगे 10621 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand panchayat election 2019 First Phase Election in 30 Block Today
बैलेट पेपर से चुनाव

उत्तराखंड में आज पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। 2464 ग्राम पंचायतों में करीब 14.95 लाख मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग का मौका मिलेगा। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के करीब 10621 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट के जरिये तय होगा।

विज्ञापन


पहले चरण में आज 30 विकासखंडों में मतदान होगा और 10621 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होेकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदाता की पहचान के लिए आयोग ने 25 अलग-अलग दस्तावेजों को स्वीकृति दी है।  
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के अतिरिक्त 15 प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। ये प्रेक्षक भी संबंधित क्षेत्रों में मतदान पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक पोलिंग पार्टियां भी मतदान स्थलों तक पहुंच चुकी हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

ये है पंचायत चुनाव की स्थिति

ये तय करेंगे कौन जीतेगा, कौन हारेगा
कुल मतदाता        1495032
महिला                 732753
पुरुष                    762279

इनका होगा भविष्य तय 
ग्राम पंचायत सदस्य    1581
ग्राम प्रधान                5650
क्षेत्र पंचायत सदस्य    2881
सदस्य जिला पंचायत     509

मतदान केंद्रों की संख्या 2686
मतदान स्थल              3315

प्रथम चरण के कुल पद

ग्राम पंचायत सदस्य  18406
ग्राम प्रधान                2434
क्षेत्र पंचायत सदस्य    1022
जिला पंचायत सदस्य    121
कुल                         21983

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed