फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat by-elections: 2,266 candidates contest for 321 posts; 27,221 elected unopposed

उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार मैदान में; 27221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त 32,985 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 27,221 निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat by-elections: 2,266 candidates contest for 321 posts; 27,221 elected unopposed
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव में अब 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त 32,985 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। कुल 30,800 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से जांच में 994 नामांकन निरस्त हो गए थे। 319 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। 27,221 निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों के लिए 2255, प्रधान के चार पदों के लिए नौ और सदस्य जिला पंचायत के एक पद के लिए दो उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


जिलावार देखें तो अल्मोड़ा में 49 पदों के लिए 98 उम्मीदवार, ऊधमसिंह नगर में 109 पदों के लिए 226, चंपावत में एक पद के लिए दो, पिथौरागढ़ में पांच पदों के लिए 10, नैनीताल में 40 पदों के लिए 79, बागेश्वर में 1611 पदों के लिए 1555, उत्तरकाशी में 8 पदों के लिए 16, चमोली में 19 पदों के लिए 41, टिहरी में 17 पदों के लिए 34, पौड़ी में 60 पदों के लिए 123, रुद्रप्रयाग में 13 पदों के सापेक्ष 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 587 नए पदों के लिए निकली नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती; इस दिन से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन

20 नवम्बर को 235 मतदान स्थलों पर चुनाव
13 व 14 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। रविवार को नाम वापसी का मौका दिया गया था और शाम को आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन कर दिया। अब 20 नवंबर को 235 मतदान स्थलों पर मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed