फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nursing Officer Recruitment on 587 new posts online application begins from 27 November

Uttarakhand: 587 नए पदों के लिए निकली नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती; इस दिन से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 17 Nov 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:16 PM IST
सार

बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत 287 चिकित्सकों व 180 एएनएम के पदों पर चयन बोर्ड ने सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nursing Officer Recruitment on 587 new posts online application begins from 27 November
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 587 नए नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, सरकार आम लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए न सिर्फ आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने के साथ खाली पदों को भर रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत 287 चिकित्सकों व 180 एएनएम के पदों पर चयन बोर्ड ने सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाकर दोगुना किया; अब देने होंगे इतने रुपये, सभी जिलों को पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के 587 खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की है। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 480 पद व बैकलॉग के 107 पद शामिल हैं। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है। भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक के लिए 336 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 144 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक 75 व नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक के लिए 32 पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed