फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Open University: record Admission in Dehradun and Haldwani region

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: देहरादून और हल्द्वानी क्षेत्र में हुए छात्र-छात्राओं के रिकॉर्ड दाखिले

Thu, 14 Jan 2021 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jan 2021 09:54 AM IST
सार

  • प्रदेश के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े 120 अध्ययन केंद्रों पर 74,456 छात्रों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
Uttarakhand Open University: record Admission in Dehradun and Haldwani region
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में इस बार रिकॉर्ड दाखिले हुए हैं। देहरादून क्षेत्र में 22,352 और हल्द्वानी क्षेत्र में 19,267 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। विश्वविद्यालय के प्रदेश में सभी आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 120 अध्ययन केंद्रों पर 74,456 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। गत वर्ष के मुकाबले छह हजार से अधिक छात्र संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


नवंबर तक अध्ययन केंद्रों पर 60 हजार विद्यार्थियों के दाखिले हुए थे। यह संख्या दाखिले बंद होने की तिथि तक 74 हजार का आंकड़ा पार कर गई। मुक्त विवि के प्रवेश प्रभारी प्रो. मदन मोहन जोशी ने बताया कि प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं को एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, आपको बता दें कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराने की योजना तैयार की है। इस योजना पर छह करोड़ 12 लाख  का खर्च आने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव को शासन ने संस्तुति के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर दाखिले की स्थिति 

 देहरादून       22,352
 हल्द्वानी       19,267
 रुड़की         8687
 रानीखेत       7842
 उत्तरकाशी     5596
 पौड़ी          4413
 पिथौरागढ़      3550
 बागेश्वर       2749

विश्वविद्यालय का यही प्रयास है कि प्रदेश के दूरस्थ स्थानों तक उच्चशिक्षा से वंचित लोगों को उच्चशिक्षा मुहैया कराई जा सके। दूसरा प्रयास गुणवत्तापरक शिक्षा उपलबध कराना है। 
-प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed