{"_id":"623aa811f72756761073a076","slug":"uttarakhand-oath-ceremony-before-formation-of-government-presence-of-mlas-in-court-of-god-list-of-leaders-to-worship-in-temples-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण: सरकार गठन से पहले भगवान के दरबार में विधायकों की हाजिरी, टपकेश्वर में पूजा के बाद धामी ने गुरुद्वारा में की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण: सरकार गठन से पहले भगवान के दरबार में विधायकों की हाजिरी, टपकेश्वर में पूजा के बाद धामी ने गुरुद्वारा में की अरदास
Wed, 23 Mar 2022 01:10 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।
विज्ञापन
टपकेश्वर मंदिर के बाद गुरुद्वारा पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी पूजा-पाठ किया। वह अपने निकटवर्ती मंदिरों में लोक कल्याण और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करने गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। उधर, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार लौटने पर यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।इस मौके पर शीतकालीन पुजारी दुर्गेश उनियाल,आकाश उनियाल,सुनील उनियाल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
दून में निवास करने वाले सांसद, पदाधिकारी, मेयर भी पूजा में लिया भाग
महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान ने बताया कि सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, टपकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में संगठन महामंत्री अजय, गुरुद्वारा रेसकोर्स में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, श्री झंडे जी साहिब जाएंगी सह प्रभारी रेखा वर्मा, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, श्री शिव मंदिर विजय कालोनी में सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर धर्मपुर चौक में माला राज्यलक्ष्मी शाह, कालिका माता मंदिर में विधायक खजान दास, पंचायती मंदिर में मेयर सुनील उनियाल गामा ने पूजा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक आज : पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ
भद्रकाली मंदिर अनारवाला में विधायक गणेश जोशी, सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में विनोद चमोली, राधाकृष्ण मंदिर गोविंद गढ़ में सविता कपूर, शिव मंदिर अजबपुर में उमेश शर्मा काऊ , प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, नागेश्वर महादेव मंदिर मेहूवाला माफी में रतन सिंह चौहान, सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में सतेंद्र सिंह नेगी, प्राचीन शिव मंदिर नथुआवाला में बृजभूषण गैरोला और बालाजी धाम झाझरा में सहदेव सिंह पुंडीर ने पूजा अर्चना की।