Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 Concludes Record Over 65 Lakh Devotees Arrive for First Time

चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/ऋषिकेश
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए स्थगित हो गई है। इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 Concludes Record Over 65 Lakh Devotees Arrive for First Time
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख और 2025 में पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए स्थगित हो गई है। चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 8,84,841, गंगोत्री में 10,07,177, केदारनाथ धाम में 19,33,138 और बदरीनाथ धाम में 23,39,772 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, हेमकुंड साहिब में 3,90,696 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। इस तरह पांचों प्रमुख तीर्थस्थलों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 65,55,624 रही।
विज्ञापन


इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप की ओर से यात्रियों के पंजीकरण, सत्यापन, मार्गदर्शन, सूचना व सहायता के साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाई गई। प्रशासन, पर्यटन, पुलिस, यातायात पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, नगर निकायों और अन्य संबंधित विभागों ने भी यात्रा व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ: रिकॉर्ड साढ़े 23 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर के शिखर पर विराजे बदरी विशाल, दिखी अद्भुत आभा

Trending Videos

पिछले वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या

चारधाम यात्रा में वर्ष 2022 में करीब 46 लाख, वर्ष 2023 में 56 लाख, वर्ष 2024 में 48 लाख और वर्ष 2025 में करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 65 लाख 55 हजार से अधिक पहुंच गया है। चारधाम यात्रा-2026 की यह उपलब्धि उत्तराखंड के धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये हैं शीतकालीन प्रवास स्थल, जहां होंगे दर्शन

शीतकाल के छह माह के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन मुखबा, मां यमुना के दर्शन खरसाली और बाबा केदारनाथ के दर्शन ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकेंगे। भगवान बदरी विशाल के कपाट भी 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। अब भगवान बदरी विशाल के दर्शन नरसिंह मंदिर, जोशीमठ में कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed