{"_id":"6afb669622fce3fe6202f269","slug":"enhanced-oversight-of-cleanliness-at-doon-hospital-dehradun-news-c-5-1-drn1080-1114111-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल में सफाई पर तीसरी नजर, हर शिफ्ट के बाद भेजनी होगी जियो टैग फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल में सफाई पर तीसरी नजर, हर शिफ्ट के बाद भेजनी होगी जियो टैग फोटो
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ ही अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के लिए दून अस्पताल प्रबंधन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। अब अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों में सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों के कामकाज का नियमित सत्यापन होगा। प्रत्येक शिफ्ट समाप्त होने के बाद सुपरवाइजर को सफाई की रिपोर्ट के साथ जरूरत के अनुसार जियो टैग फोटो भी अस्पताल प्रबंधन को भेजनी होगी।
नई व्यवस्था के तहत सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके कार्यों की भी जांच की जाएगी। सफाई इंचार्ज संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दैनिक रिपोर्ट चिकित्सा अधीक्षक को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह देखा जाएगा कि किस क्षेत्र में सफाई हुई और कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।
गौरतलब है कि सितंबर में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इमरजेंसी समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में सफाई का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब केवल रजिस्टर में एंट्री तक सीमित रहने के बजाय फोटो और रिपोर्ट के माध्यम से सफाई कार्यों की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
Iसभी सफाई इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिफ्ट के बाद रिपोर्ट और जियो टैग फोटो भेजना अनिवार्य होगा। वह स्वयं भी अलग-अलग समय पर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जाएगा।-डॉ. आरएस बिष्ट चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI