फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami Will Take Oath As The 12th Chief Minister Of Uttarakhand Today

धामी का राजतिलक आज : पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ

Wed, 23 Mar 2022 09:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 09:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami Will Take Oath As The 12th Chief Minister Of Uttarakhand Today
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन


इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे शपथग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री धामी को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाजपा शासित प्रांतों की सरकार के मुख्यमंत्री भी आएंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया है। सभी साधु-संतों को और राज्य आंदोलनकारी व मातृ शक्ति, समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकतर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। बाकी की प्रक्रिया जारी है। पूरी संभावना है कि सभी मंत्री शपथ लेंगे। इस पर अभी काम चल रहा है। वार्ता में इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल उपस्थित थे।

शपथ से पहले मंदिरों-गुरुद्वारों में प्रार्थनाएं
शपथग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के तक के सभी पदाधिकारी सुबह साढ़े सात बजे मंदिरों-गुरुद्वारों में जाकर प्रार्थनाएं और अरदास करेंगे कि प्रदेश सरकार यशस्वी और सफल हो।

भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचा
गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर भारी बहुमत से विजयी बनाया। यह इतिहास भी रचा गया कि महिलाओं ने अधिक मतदान किया। 

संत भी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल 
जिला प्रशासन के अधिकारियों सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी में संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। संतों के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा विधायकों के लिए भी देर रात तक अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है।


खंडूड़ी के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव धामी को
जनरल बीसी खंडूड़ी के बाद पुष्कर सिंह धामी दूसरे राजनेता हैं जिन्हें दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनका पहला कार्यकाल केवल आठ महीने का था। अब उन्हें अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर सौंपी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed