फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand not a favorite place for tourist.

उत्तराखंड की हसीन वादियों में नहीं आना चाहते सैलानी!

Tue, 09 Feb 2016 04:23 PM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Feb 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand not a favorite place for tourist.

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार भले ही लगातार प्रयास कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि देश-विदेश के पर्यटक उत्तराखंड में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। नाबार्ड के स्टेट फोकस पेपर के अनुसार देश का सिर्फ तीन फीसदी पर्यटक ही उत्तराखंड की ओर रुख कर रहा है। विदेशी पर्यटकों की बात करें तो मात्र एक फीसदी ही उत्तराखंड घूमने आते हैं।

विज्ञापन


अभी हाल ही में नाबार्ड ने स्टेट फोकस पेपर (एसएफपी) जारी किया था। एसएफपी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जो पर्यटक उत्तराखंड आते भी हैं वे मैदानी इलाकों तक ही सीमित रहते हैं। देसी पर्यटकोें में से 67 फीसदी पर्यटक हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल के मैदानी इलाकों तक घूमते-फिरते हैं, जबकि 33 फीसदी पर्यटक पहाड़ों की यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि विदेशी पर्यटकों के मामले में स्थिति थोड़ी बेहतर है। उत्तराखंड पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में से 40.73 फीसदी नैनीताल, मसूरी, औली, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे धार्मिक एवं पर्यटक महत्व के स्थलों पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विकास में तेजी: रिपोर्ट

uttarakhand not a favorite place for tourist.

नाबार्ड की रिपोर्ट के मुताबिक  राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विकास में तेजी आई है। पर्यटक महत्व के स्थलों पर बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है। राज्य में एडवेंचर टूरिज्म की भी संभावनाएं बढ़ी हैं।

सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू किया है आने वाले वर्षों में इसके अपेक्षित परिणाम भी सामने आएंगे। लेकिन अभी भी तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें काम किया जाना बाकी है। पर्यटन योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है।

क्या कहते हैं पर्यटन सचिव
सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन विकास को लेकर तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। हिमालय दर्शन, स्वदेश दर्शन, एडवेंचर टूरिज्म जैसी योजनाओं पर काफी फोकस किया जा रहा है। आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।
-शैलेश बगौली, सचिव पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed