फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav will held soon BJP appoints election in-charges In state see Full list

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द होंगे निकाय चुनाव, भाजपा ने कसी कमर, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें सूची

Wed, 04 Dec 2024 05:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने नगर निगम और नगर पालिकाओं में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने इसकी सूची भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav will held soon BJP appoints election in-charges In state see Full list
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने 11 नगर निगमों समेत कुल 102 निकायों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी है। अगले चरण में निकायों में आरक्षण तय होते ही पार्टी तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों के 30 और दल तय करेगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है। इसके तहत 11 नगर निगमों, 45 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


दो-तीन दिन में आरक्षण पर निर्णय
पार्टी की सूत्रों के निकायों में आरक्षण पर निर्णय दो-तीन दिन में हो सकता है। पार्टी इस माह के दूसरे पखवाड़े में निकाय चुनाव की घोषणा की उम्मीद कर रही है। इसी संभावना को देखते हुए पार्टी ने चुनाव प्रभारियों का एलान किया है। सभी प्रभारियों को अपने-अपने निकायों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक जिला स्तर पर तैनात होंगे। 19 सांगठनिक जिलों में तीन-तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इन टीमों में पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड निकाय चुनाव: अध्यादेश राजभवन में अटका...पर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी विकल्प

किस नगर निगम में कौन चुनाव प्रभारी

नगर निगम     चुनाव प्रभारी
देहरादून          कुलदीप कुमार
ऋषिकेश         दान सिंह रावत
हरिद्वार           ज्योति प्रसाद गैरोला
रुड़की            राम मोहन अग्रवाल
कोटद्वार          राकेश गिरी
श्रीनगर            रमेश गड़िया
पिथौरागढ़        गोविंद पिलख्वाल
अल्मोड़ा          प्रदीप बिष्ट
रुद्रपुर            दीपक मेहरा
हल्द्वानी           मनोज पाल
काशीपुर          तरुण बंसल

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed