फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Congress appointed observers in Garhwal and Kumaon divisions

Uttarakhan: निकाय चुनाव...कांग्रेस ने गढ़वाल-कुमाऊं में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी

Thu, 09 Jan 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Congress appointed observers in Garhwal and Kumaon divisions
उत्तराखंड कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar News: उत्तराखंड में भी होगी अमेश की व्यावसायिक खेती, कई गुणों से है भरपुर; याददाश्त बढ़ाने में कारगर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी लाइन के तहत विचार-विमर्श के बाद मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। सोनिया आनंद रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed