फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav BJP Candidate List committee approve names today read All Updates in hindi

Uttarakhand: निकाय चुनाव...प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा आज लगाएगी मुहर, पहली सूची कर सकती है जारी

Thu, 26 Dec 2024 10:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Dec 2024 10:22 AM IST
सार

चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav BJP Candidate List committee approve names today read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। यदि सहमति बनीं तो भाजपा देर रात को नपा और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम के मेयर पद को छोड़कर दो-तीन दिन में पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी।
विज्ञापन


 दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के लगा रहे चक्कर
बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। देहरादून नगर निगम के मेयर पद के टिकट के कई दावेदार पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इसी तरह ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की व श्रीनगर नगर निगम के मेयर पद के कई दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।


ये भी पढ़ें...Bhimtal Bus Accident: पलक झपकते ही खाई में समाई बस... उड़ गए परखचे, कहीं छत गिरी तो कहीं सीटें; देखें तस्वीरें

सुबह से लेकर शाम तक बैठकों के दौर चलते रहे। इन बैठकों में तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए। बृहस्पतिवार को चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के पद के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed