फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhimtal Bus Accident: पलक झपकते ही खाई में समाई बस... उड़ गए परखचे, कहीं छत गिरी तो कहीं सीटें; देखें तस्वीरें

Thu, 26 Dec 2024 07:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Dec 2024 07:52 AM IST
सार

नैनीताल में भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक- परिचालक समेत 26 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Bus fell into a ditch in Bhimtal Nainital many died including couple see pictures
Bhimtal Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीमताल में बुधवार दोपहर एक बजे आमडाली पहुंची हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गई। फिर वह नजर आया, जो चार नवंबर को मरचूला में हुए हादसे से भी भयानक था। आमडाली में 150 फुट गहरी खाई में गिरी बस के परखचे उड़ गए। बस की छत ही उड़ गई। लगेज स्टैंड समेत कई हिस्से इधर-उधर बिखरे नजर आए।
Bhimtal Bus Accident Bus fell into a ditch in Bhimtal Nainital many died including couple see pictures
भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस - फोटो : संवाद
150 फुट गहरी खाई में गिरी बस
घायल यात्रियों ने बताया कि बस सुबह पांच बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए निकली थी। क्वारब के पास मलबा आने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बस धानाचूली-खुटानी होते हुए भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। करीब एक बजे बस हल्द्वानी से 25 किमी पहले आमडाली के पास पहुंची तो सामने एक कार आ गई। उसे बचाने में बस असंतुलित हुई तो पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई की ओर बढ़ गई। 

 
Bhimtal Bus Accident Bus fell into a ditch in Bhimtal Nainital many died including couple see pictures
भीमताल के आमडाली के पास बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए - फोटो : संवाद
खाई में बस ने चार-पांच पलटी खाई
यात्रियों को संभलने का भी मौका भी नहीं मिला। चार- पांच पलटी मारते हुए बस खाई में गिरी तो भयानक दृश्य था। बस के परखच्चे तक उड़ गए और बस की छत अलग होने से यात्री झाड़ियों में छिटक गए। छत के साथ ही बस की सीटों समेत वाहन के दूसरे हिस्से भी इधर-उधर जाकर गिरे। बस का इतना बुरा हाल तो मरचूला में भी नहीं हुआ था, जबकि वह इससे ज्यादा गहरी खाई में गिरी थी। हालांकि मरचूला में ज्यादा (38) लोगों की जान गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Bus fell into a ditch in Bhimtal Nainital many died including couple see pictures
भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस - फोटो : संवाद
आमडाली में बस के खाई में गिरते ही यात्रियों ने घायल हालत में जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। बीस मिनट बाद भीमताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमित संसाधनों से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को रस्सी के सहारे सड़क से निजी वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल हालत में भी यात्री अपने परिजनों को खाई में खोजते रहे और लोगों से अपने परिजनों और बच्चों के बारे में पूछते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Bus fell into a ditch in Bhimtal Nainital many died including couple see pictures
भीमताल के आमडाली के पास बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए - फोटो : संवाद
भीमताल में खाई में गिरी बस, दंपती समेत चार यात्रियों की मौत
भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक- परिचालक समेत 26 यात्री घायल हो गए। इनमें 21 की हालत गंभीर है, जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed