फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Amidst code of conduct State Election Commission showed strictness on all departments

Uttarakhand Nikay Chunav: विभाग सीधे भेज रहे आयोग को अनुमति का पत्र...आयोग ने दिखाई सख्ती, लगाई रोक

Tue, 07 Jan 2025 10:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:08 AM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: विभागों द्वारा सीधे आयोग को अनुमति का पत्र भेजे जाने पर  आयोग ने सख्ती दिखाई। कहा कि विभाग केवल डीएम या संबंधित विभाग के सचिव के जरिए अनुमति पत्र भेजें।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Amidst code of conduct State Election Commission showed strictness on all departments
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

निकाय चुनाव में लागू आचार संहिता के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी विभागों पर सख्ती दिखाई है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अनुमति का पत्र केवल डीएम या संबंधित विभाग के सचिव, प्रमुख सचिव के माध्यम से ही भेजना होगा। विभाग की ओर से सीधे भेजा गया पत्र स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के पास अनुमति मांगने वाले विभागों के पत्रों का अंबार लग गया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिवों, जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया कि विभाग सीधे आयोग से अनुमति मांग रहे हैं। आचार संहिता केवल शहरी क्षेत्रों में ही लागू है।

विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि अनुमति के केवल उन्हीं पत्रों पर विचार किया जाएगा, जो या तो डीएम के माध्यम से आएंगे या फिर संबंधित विभाग के सचिव के माध्यम से आएंगे। विभाग से सीधे भेजे गए किसी भी अनुमति संबंधी पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: जल स्रोत भी जम चुके...छतों से पिघल रही बर्फ के पानी से प्यास बुझा रहे हर्षिल घाटी के लोग

राष्ट्रीय खेलों की अनुमति दी

राज्य निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय खेलों संबंधी निविदा को मंजूरी दे दी है। सचिव आयोग राहुल गोयल ने बताया, राष्ट्रीय खेलों से संबंधित कई निविदाएं जारी होनी थी, जिनकी अनुमति आचार संहिता के परिपेक्ष्य में मांगी गई थी। आयोग ने अनुमति दे दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed